तेलंगाना के सिद्दीपेट में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, तीन नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में दशहरा के दिन 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने POCSO ...और पढ़ें

तेलंगाना में 15 साल की लड़की का गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सिद्दिपेट में 15 साल की किशोरी से गैंगरेप।
दशहरा के दिन हुई घटना, माता-पिता बाहर थे।
POCSO एक्ट में 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में 15 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 नाबालिगों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्दिपेट में यह घटना दशहरा के दिन हुई, जब लड़की के माता-पिता खेती के काम से बाहर गए हुए थे।
15 साल की किशोरी का गैंगरेप
मद्दुर के सब-इंस्पेक्टर एमडी आसिफ के बताया, दशहरा के दिन ये 7 आरोपी लड़की को पास के एक गांव ले गए और अगली सुबह उसे वापस उसके गांव छोड़ दिया।
रात भर जब लड़की घर नहीं लौटी, तो उसके माता-पिता ने उसके बारे में पूछताछ शुरू की। बाद में उन्हें पता चला कि उसे कहीं ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। लड़की ने आरोपियों की पहचान कर ली, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सभी आरोपियों का ड्रग टेस्ट
सब-इंस्पेक्टर एमडी आसिफ के बताया, 'आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की जा रही है, क्योंकि पीड़िता नाबालिग है और आरोपियों में से 3 भी नाबालिग हैं।'
एमडी आसिफ के आगे बताया, 'हुस्नाबाद ACP की देखरेख में, रैपिड टेस्ट किट का इस्तेमाल करके सभी 7 आरोपियों का ड्रग टेस्ट किया गया। टेस्ट में किसी भी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है।'
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में दवा कंपनी के प्लांट से लीक हुई गैस, 2 लोगों की मौत; चार का अस्पताल में इलाज जारी
