तेलंगाना में दवा कंपनी के प्लांट से लीक हुई गैस, 2 लोगों की मौत; चार का अस्पताल में इलाज जारी
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के प्लांट में क्लोरोफॉर्म रिसाव से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

तेलंगाना दवा प्लांट में क्लोरोफॉर्म रिसाव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के संयंत्र में क्लोरोफॉर्म के कथित रिसाव के बाद दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका है कि कर्मचारियों ने पाइपलाइन से रिसे क्लोरोफार्म को सांस के जरिये शरीर के अंदर ले लिया।
इस कारण दो कर्मचारी- एक केमिस्ट और एक सुपरवाइजर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
