Move to Jagran APP

Bihar Politics: आरक्षण को लेकर BJP को ये क्या बोल गए मनोज झा? याद दिलाया मोहन भागवत का पुराना बयान

Bihar News बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से आरक्षण पर विवाद छिड़ गया है। आरजेडी ने एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर आकक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है। मनोज झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है आप इसे बदल नही सकते हैं।

By Sunil Raj Edited By: Sanjeev Kumar Published: Wed, 17 Apr 2024 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 01:22 PM (IST)
Bihar Politics: आरक्षण को लेकर BJP को ये क्या बोल गए मनोज झा? याद दिलाया मोहन भागवत का पुराना बयान
मनोज झा ने आरक्षण पर भाजपा को घेरा (जागरण)

 राज्य ब्यूरो, जागरण पटना। Bihar Politics News Hindi: राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया है कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है। भाजपा की यह साजिश आज से नहीं पिछले 9 वर्षों हो रही है। 2015 में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संविधान की समीक्षा तथा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की बात कही थी। भाजपा पर यह आरोप राजद प्रवक्ता मनोज झा ने लगाए। वे बुधवार को राजद कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

मनोज झा ने लालू के पुराने बयान का किया जिक्र

मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि संविधान को लेकर मोहन भागवत का बयान आने के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बंच आफ थॉट किताब में लिखी बातों का जिक्र किया और जो बातें उसमें वर्णित थी उन बातों को लोगों तक पहुंचाया।

भाजपा के नेता संविदान बदलने की बात कर रहे: मनोज झा

मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि आज पुनः वैसी ही स्थिति बनाई जा रही है और भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। ‌भारत का संविधान दिखाते हुए झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला उन्होने कहा की वो संविधान बदलने की बात करते है जबकि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का ये संविधान सबको हक और अधिकार की गारंटी लेता है जिसमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और हर स्तर पर सम्मान सहित सभी मुद्दो की गारंटी देती है।

जबकि मोदी के लोग इसको बदलने की बात करते है। संविधान में संशोधन हो सकता है आप इसे बदल नही सकते हैं। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले लोग है और गरीबों, शोषितों ,वंचितों,पिछड़ों, अतिपिछड़ों, आदिवासीयों और अल्प संख्यकों के अधिकार को समाप्त करने वाली बातें करते हैं। देश की जनता इसका ख्याल रखें। क्योंकि नीयत साफ नहीं। ये देश में नागपुर का संविधान लाना चाहते हैं।

आज देश की जनता को संविधान बचाना है: मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि आज देश की जनता को संविधान बचाना है। हमारा संकल्प नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सब कुछ संविधान से लिया गया है। संविधान बदलने वालों पर प्रधानमंत्री जी क्यूं नही बोलते है। अपने लोगो से क्यों नही कहते इसपर कोई कुछ नही बोलेगा, और जो इस तरह से बोल रहे हैं ,उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। उन्हें चुनाव लड़ने से रोकते क्यों नहीं हैं।

इन्होंने सभी से संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होने और वैसे लोगों को जवाब देने की अपील की। प्रेस कांफ्रेंस में एजाज अहमद ,मृत्युंजय तिवारी ,अरुण कुमार यादव ,प्रमोद कुमार सिन्हा उपेंद्र चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: ओवैसी कर रहे थे रैली, इधर बिहार में कांग्रेस ने कर दी सेंधमारी; इस नेता ने AIMIM का छोड़ा साथ

Bihar News: बिहार के UPSC Rank 1 लाने वाले 9 IAS अधिकारी कौन हैं? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.