Move to Jagran APP

Karpuri Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को आज मिलेगा भारत रत्न, पोती ने दी प्रतिक्रिया; PM Modi की जमकर की तारीफ

Karpoori Thakur Bharat Ratna बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज यानी शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस वर्ष 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। इस बीच कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 30 Mar 2024 10:06 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 10:12 AM (IST)
Karpuri Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को आज मिलेगा भारत रत्न, पोती ने दी प्रतिक्रिया; PM Modi की जमकर की तारीफ
कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न मिलेगा (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News Today: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) को शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस वर्ष 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। मालूम हो कि 24 जनवरी को उनकी 100 वीं जयंती थी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन ने उक्त समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिसमें जननायक को भारत रत्न दिया जाएगा।

कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन में यह समारोह सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

कर्पूरी ठाकुर की पोती का आया बयान

कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) की पोती नमिता कुमारी ने कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस भाव को शब्दों में बया कर पाना मुश्किल है। यह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: RJD प्रत्याशी बीमा भारती पड़ीं 'नरम', क्या अब पिघलेगा पप्पू यादव का दिल; छोड़ेंगे पूर्णिया सीट?

Pappu Yadav: हाथ से निकला पूर्णिया, अब पप्पू यादव के पास केवल 2 विकल्प; लालू के आगे कांग्रेस हुई लाचार



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.