उत्तराखंड वन विभाग में एसआरएफ और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी
उत्तराखंड वन विभाग में (SRF), (JRF) और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
-1792494851281_m.webp)
Uttarakhand Forest Department Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष।
आवेदन करने की लास्ट डेट 01 नवंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड वन विभाग में सीनियर रिसर्च फेलो (SRF), जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे।
जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 01 नवंबर, 2026 निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
एसआरएफ व जेआरएफ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतनमान
एसआरएफ के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 42,000 रुपये, जेआरएफ के लिए चयनित उम्मीदवारों को 37,000 रुपये और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
पात्रता, आयु-सीमा, सैलरी और आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
