PGIMER Recruitment 2026: पीजीआईएमईआर में सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और आयु सहित पूरी डिटेल
पीजीआईएमईआर में सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

PGIMER Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।
HighLights
कुल 162 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन करने की लास्ट डेट 13 नवंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) की ओर से सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार PGIMER में विभिन्न पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे PGIMER की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये और जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये निर्धारित है। दिव्यांग उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, एमबीबीएस, एमए व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिवायंग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कैसे किया जाएगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 75 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती भी की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे। उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 25 अंकों के लिए आयोजित होगा।
इन 6 तरीकों से करें अप्लाई
पीजीआईएमईआर में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से घर बैठे स्वयं अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sit www.pgimer.edu.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाने के बाद ONLINE Application लिंक पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
