UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कुल 108 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन करने के लिए कक्षा 12वीं अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर खेल निदेशालय के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 14 अक्तूबर से शुरू हो गए है। उम्मीदवार 04 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार 11 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास, भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिक, पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंध, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
