NVS Class 9th 11th Admission 2027: एनवीएस कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई
एनवीएस कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

NVS Class 9th 11th Admission 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
जल्द कर लें अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। जिन छात्रों एवं अभिभावकों ने अभी तक NVS Class 9th 11th Admission 2027 के लिए अप्लाई नहीं किया है। वे केवल आज यानी 15 अक्टूबर तक ही इन कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- कक्षा 9वीं में दाखिला लेने के लिए छात्र कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों का जन्म 01 मई 2012 से लेकर 31 जुलाई, 2014 के बीच होना चाहिए।
- कक्षा 11वीं में दाखिला लेने के लिए छात्र कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। छात्रों का जन्म 01 जून, 2010 से लेकर 31 जुलाई, 2012 के बीच होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई
नवोदय विद्यालय स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। छात्र इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
कक्षा 9वीं की प्रवेश-परीक्षा में छात्रों से अंग्रेजी, हिंदी, गणित और सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा में छात्रों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सभी सवाल मेंटल एबिलिटी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों से पूछे जाएंगे। कक्षा 11वीं की परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP Police Constable Final result 2026 OUT: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, PDF करें डाउनलोड
