UP Police Constable Final result 2026 OUT: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, PDF करें डाउनलोड
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी UP Police Constable Final Merit List ऑफिशियल ...और पढ़ें

UP Police Constable Final Result यहां से करें चेक।
HighLights
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट लिंक uppbpb.gov.in पर एक्टिवेट।
फाइनल मेरिट लिस्ट के साथ ही स्कोरकार्ड भी इस पेज से कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस भर्ती के फिजिकल संपन्न होने के बाद फाइनल रिजल्ट (UP Police Constable Final Merit List) जारी कर दी गई है। नतीजों की घोषणा यूपी पुलिस विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट के रूप में की गई है। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट PDF पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Name एवं Roll Number वाइज चेक कर सकते हैं रिजल्ट
यूपी पुलिस विभाग की ओर से फाइनल मेरिट लिस्ट फोर्स एवं जेंडर (मेल-फीमेल) के अनुसार- सिविल पुलिस, PAC/ आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, जेल वार्डर, माउंटेड पुलिस और फीमेल बटालियन के लिए अलग-अलग जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों सफल अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं नाम दर्ज है।
UP Police Constable Final Merit List 2026 Link
- Constable Civil Police (Male/Female)
- Constable PAC / Armed Police (Male)
- Constable Special Security Force (Male)
- Jail Warder (Male)
- Constable Mounted Police (Male)
- Female Constable for Female Battalion
- Jail Warder (Female)
रिजल्ट के साथ सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी
नतीजे जारी किये जाने के साथ ही UPPRPB की ओर से सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करवा दिया गया है। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दिए जा रहे स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं कि उन्हें किस चरण में कितने अंक प्राप्त हुए हैं।
कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन
यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष महिला अभ्यर्थियों के लिए) के 10469 पदों, आरक्षी पी०ए०सी० / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) के 15131 पदों, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) के 1341 पदों, महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए) के 2282 पदों, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) के 71 पदों, जेल वार्डर (पुरुष) के 3279 पदों, जेल वार्डर (महिला) के 106 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी, चेक करें कैटेगरी वाइज सभी का कटऑफ
यूपी पुलिस विभाग द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल (आरक्षी नागरिक पुलिस पुरुष महिला अभ्यर्थियों के लिए) कटऑफ निम्नलिखित है-
- अनारक्षित: 266.57849
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 257.12296
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 263.7037
- अनुसूचित जाति: 252.81045
- अनुसूचित जनजाति: 238.28209
सभी फोर्सेज के लिए कटऑफ



