UPPCL Recruitment 2026: यूपी बिजली विभाग में बंपर पदों पर भर्ती की चल रही तैयारियां, अधिसूचना जल्द आने की उम्मीद
यूपी बिजली विभाग में 50000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाले जाने की संभावना है। रिक्त पदों के आंकड़े ...और पढ़ें

UPPCL UP Bijli VIbhag Vacancy 2026
HighLights
उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में हो सकती है 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती।
रिक्त पदों के लिए विभाग द्वारा जुटाए जा रहे आंकड़े।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बिजली विभाग में 50000+ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से वैकेंसी के लिए रिक्त पदों का आंकड़े मिलने के बाद भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।
UP Bijli Vibhag Vacancy 2026: किन-किन पदों पर की जाएगी भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की ओर से क्लास 1 से लेकर क्लास 4 तक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कुछ पद टीजी-2 (TG-2), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE), एकाउंटेंट और समीक्षा अधिकारी (RO) सहित कई अन्य पद शामिल हैं।
10th से लेकर डिग्री-डिप्लोमा-धारक ले सकेंगे भर्ती में भाग
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 10th-ITI पास से लेकर 3 वर्षीय इंजीनरिंग डिप्लोमा धारक/ B.E./B.Tech/ बीकॉम/ संबंधित क्षेत्र/ विषयों में ग्रेजुएशन/ कंप्यूटर में योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल हो सकती है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट मिलेगी। पद के अनुसार पात्रता डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
बिजली विभाग भर्ती 2026 में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले सीबीटी एग्जाम में शामिल होना होगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे अगले चरण स्किल टेस्ट/ टाइपिंग टेस्ट/ मेडिकल एग्जामिनेशन/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (पद के अनुसार) के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी और पद को ध्यान में रखकर मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
