विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए 1784 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, PET पास उम्मीदवारों के लिए मौका

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 11:09 AM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से हाल ही में UP Lower PCS Recruitment Notification जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 12वीं ...और पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. ऑनलाइन आवेदन आज से स्टार्ट।

  2. कुल  1784 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से बारहवीं स्तर पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSSSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1784 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार 08 दिसंबर तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश में बारहवीं स्तर पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र

बारहवीं स्तर पर विभिन्न पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इन 5 तरीकों से करें अप्लाई

यूपीएसएसएससी की ओर से कक्षा 12वीं पास युवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज से शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. इसके बाद Candidate Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
  4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इन विषयों से पूछे जाएंगे परीक्षा में सवाल

परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित होगी। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती भी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और एमटीएस के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 16 नवंबर से स्टार्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।