DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और एमटीएस के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 16 नवंबर से स्टार्ट
डीएसएसएसबी में जूनियर इंजीनियर और एमटीएस के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।

DSSSB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन 12 नवंबर से स्टार्ट।
1260 उम्मीदवारों का होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड DSSSB ने जूनियर इंजीनियर और एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये कुल 1260 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार एमटीएस या जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन 12 नवंबर, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
भर्ती संबंधित विविरण
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1260 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल के लिए कुल 537 पद, ओबीसी के लिए 537 पद, एससी के लिए कुल 181 पद, एसटी के लिए कुल 94 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 123 पद आरक्षित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और एमटीएस के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग और गणित आदि विषयों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। एमटीएस की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग और हिंदी आदि विषयों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। दोनों ही परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में एक अंक वाले सवाल का गलत जवाब देने पर एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा और दो अंक वाले सवालों का गलत जवाब देने पर 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।