विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, 8 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 03:21 PM (IST)

आरआरबी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। उम्मीदवार 08 नवंबर तक इन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट 08 नवंबर तक एक्सटेंड।

  2. कुल 3548 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने की लासेट डेट को 08 नवंबर, 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

कितनी होनी चाहिए उम्र

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। हालांकि उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। आरक्षित कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और अनारक्षित कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

rrb new

 

इन स्टेप्स से करें घर बैठे

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
  3. सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  4. इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 08 नवंबर है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय से पहले अपना फॉर्म अवश्य भर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।  

 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: सीबीएसई क्लास 10th और 12th डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।