विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में सचिव ग्रेड 3 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 27 Feb 2024 09:07 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2024 09:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर मंडी परिषद् सचिव ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर भर्ती के ...और पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2024: सचिव ग्रेड 3 के भर्ती के लिए आवेदन 24 फरवरी से।
UPSSSC Recruitment 2024: सचिव ग्रेड 3 के भर्ती के लिए आवेदन 24 फरवरी से।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में सचिव ग्रेड 3 के पदों पर निकली भर्ती।
  2. आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2024 से की जाएगी शुरू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस बार यूपीएएसएसएससी की ओर से यह भर्ती मंडी परिषद् सचिव ग्रेड 3 पदों के लिए निकाली गयी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी जो 24 मई 2024 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.i पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

UPSSSC Sachiv Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पद यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग, साइंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

UPSSSC Sachiv Grade II Recruitment 2024 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

UPSSSC Secretary Sachiv Exam 2024: भर्ती विवरण

इस भर्ती में के माध्यम से मंडी परिषद् सचिव ग्रेड 3 के कुल 134 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 54 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 13 पद, ओबीसी के लिए 37 पद, एससी के लिए 28 पद और एसटी के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

UP Secretary Sachiv Exam 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ ही उम्मदीवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये तय किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, 11 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म