विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, 11 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 21 Feb 2024 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2024 06:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ...और पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2024: असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर पदों के लिए यहां से करें अप्लाई।
UPSSSC Recruitment 2024: असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर पदों के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. यूपी में असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर पदों के लिए आवेदन शुरू।
  2. 11 मार्च 2024 तक भरे जा सकते हैं फॉर्म।
  3. 1828 पदों के लिए हो रही है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन पत्र यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 निर्धारित की गयी है।

UPSSSC Recruitment 2024: कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने कॉमर्स में स्नातक (बीकॉम) डिग्री या पीजी डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का O लेवल एग्जाम पास होना भी आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

UPSSSC Recruitment 2024 आवेदन पत्र डायरेक्ट लिंक

UPSSSC Assistant Accountant and Auditor Recruitment 2024: आयु सीमा

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

UPSSSC Vacancy 2024: ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब आपको मांगी गयी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है। इसके बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना है और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये तय किया गया है। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) पदों के लिए आवेदन शुरू, upsssc.gov.in पर भर सकते हैं फॉर्म