UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपी में जूनियर इंजीनियर के 1156 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां देखें एग्जाम पैटर्न
उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर के 1156 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC JE Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कुल 1156 पदों पर होगी भर्ती।
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आज से शुरू।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आज यानी 03 नवंबर से शुरू हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित पात्रताएं हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1156 उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पीईटी का स्कोरकार्ड अनिवार्य
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों पास पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से मशीनों का सिद्धांत और मशीन डिजाइन, इंजीनियरिंग मैकेनिक्स, थर्मोडायनामिक्स, इंटरनल कंबशन इंजन, स्टीम इंजीनियरिंग और पावर प्लांट इंजीनियरिंग, रेफ्रिजरेशन और एयर कम्प्रेशन और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।