विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Supreme Court Vacancy 2026: कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आज से शुरू, 22 दिसंबर को होगा एग्जाम

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:59 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आज यानी 3 नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Supreme Court Vacancy 2026: आज से करें अप्लाई।

Supreme Court Vacancy 2026: आज से करें अप्लाई।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट में आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 15 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया SCI में कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आज यानी 03 नवंबर, 2026 से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे इस भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 15 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर, 2026 से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग इन कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टेक्निकल एप्टीट्यूड टेस्ट और, प्रैक्टिल एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

22 दिसंबर को होगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher TRE Bharti 2026: बिहार में स्कूल टीचर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, इन 5 तरीकों से करें आज ही अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।