विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC Teacher TRE Bharti 2026: बिहार में स्कूल टीचर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, इन 5 तरीकों से करें आज ही अप्लाई

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 10:36 AM (IST)

बिहार BPSC Teacher TRE Bharti 2026 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ...और पढ़ें

BPSC School Teacher TRE 4 Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

BPSC School Teacher TRE 4 Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कुल 33320 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 03 नवंबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्कूल टीचर TRE 4.0 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक BPSC School Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है। उन उम्मीदवारों के पास इन पदों पर आवेदन करने का आज यानी 03 नवंबर, 2026 तक आखिरी मौका है। सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएसससी टीचर टीआरई 4.0 भर्ती के जरिये बिहार में स्कूल टीचर के कुल 33320 पदों पर भर्ती की जाएगी। बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए कुल 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए कुल 8563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए कुल 4370 पद और कक्षा 11 से 12 तक के लिए कुल 16540 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

घर बैठे खुद भर सकते हैं फॉर्म

बीपीएससी स्कूल टीचर TRE 4.0 के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं।

  • ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर New Registration One Time Registration पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद ओटीआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लें।
  • अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर लेने के बाद फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितनी होनी चाहिए उम्र

स्कूल टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित है। कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 शिक्षक के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है।

 

यह भी पढ़ें- UPSC CDS-I Final Result 2026: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।