UPSC CDS-I Final Result 2026: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF
यूपीएससी की ओर से UPSC CDS-I Final Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS-I Final Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट।
पीडीएफ फॉर्मेट में करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विस CDS-I परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब UPSC CDS-I Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवार हुए सफल
यूपीएससी की ओर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए कुल 155 उम्मीदवार, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए कुल 63 उम्मीदवार और इयर फोर्स एकेडमी के लिए कुल 25 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर आदि की जांच ध्यान से कर लें। बता दें, सीडीएस-1 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल, 2026 को किया गया था। इसके साथ ही लिखित परीक्षा का रिजल्ट 08 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें: UP PET Answer key 2026 OUT: यूपी पीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी, सभी सेटों की PDF यहां से से करें डाउनलोड