UPSC NDA 2 2026: यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 394 रिक्त पदों के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका
यूपीएससी की ओर से एनडीए एनए 2 2026 भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 9 जून तक ...और पढ़ें

UPSC NDA NA recruitment 2026 के लिए यहां से भरें फॉर्म।
HighLights
यूपीएससी ने एनडीए II भर्ती 2026 के लिए आवेदन किये स्टार्ट।
9 जून तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपीएससी की ओर से एनडीए एनए 2 भर्ती 2026 (UPSC NDA II Vacancy 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 20 मई से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 जून 2026 तक जारी रहेगी।
जो भी छात्र इस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| नोटिफिकेशन जारी होने की डेट | 20 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि | 20 मई 2026 |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 9 जून 2026 |
| एग्जाम डेट | 13 सितंबर 2026 |
कौन कर सकता है अप्लाई?
- नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th/ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। नवल एकेडमी (NA/ 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- जो अभ्यर्थी 12th क्लास में अध्ययनरत हैं वे भी परीक्षा में भाग लेने के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
- छात्र का जन्म 1 जनवरी 2008 से पहले एवं 1 जनवरी 2011 के बाद न हुआ हो।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन पत्र भरने की स्टेप्स
- यूपीएससी एनडीए भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अब अभ्यर्थी निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSC NDA NA II 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
394 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से National Defence Academy के अंतर्गत Army के लिए 208 और नेवी के लिए 42 पद रिक्त हैं। Air Force में (i) Flying के लिए 92, (ii) Ground Duties (Tech) के लिए 18 और (iii) Ground Duties (Non-Tech) के लिए 10 पद आरक्षित हैं। Naval Academy (10+2 Cadet Entry Scheme) के अंतर्गत कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।
