AFCAT 2 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन स्टार्ट, उम्र शैक्षिक योग्यता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 19 जून तक जारी रहेगी। आवेदन ...और पढ़ें

AFCAT 2 2026 के लिए यहां से भरें फॉर्म।
HighLights
एफकैट 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू।
19 जून तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स (IAF) में शामिल होने का सपना देख रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायु सेना की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई से स्टार्ट कर दिए गए हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 19 जून 2026 निर्धारित है।
पद के अनुसार योग्यता कर लें चेक
- एफकैट एग्जाम में भाग लेने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है।
- भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पदानुसार संबंधित विषयों/ क्षेत्र में 10+2/ इंजीनियरिंग डिग्री/ स्नातक डिग्री/ एनसीसी सर्टिफिकेट आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- AFCAT Flying Batch पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं चाहिए।
- ग्राउंड ड्यूटी/ टेक्निकल पदों पर आवेदन करने वाले अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित है।
- एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। पात्रता की विस्तृत जांच के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। NCC Special Entry के लिए आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है।
आवेदन करने का तरीका
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले afcat.cdac.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर भर्ती से सम्बंधित लिंक (क्लिक हियर) पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज पर Not Yet Registered? Register Here पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य जानकारी भरें और फॉर्म को पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
8 अगस्त को होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 8 अगस्त 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इस भर्ती के जरिये AFCAT Entry के तहत फ्लाइंग (Flying), ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल (Ground Duty Technical), ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल (Ground Duty NonTechnical) और NCC Special Entry के तहत फ्लाइंग पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
