विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC Recruitment 2026: यूपीपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 10:30 AM (IST)

यूपीपीएससी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 11 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

UPPSC Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1. यूपीपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

  2. ऑनलाइन माध्यम में करें अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट आर्किटेक्चरल प्लानर, स्पोर्ट्स ऑफिसर और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर, 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 दिसंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

  • असिस्टेंट आर्किटेक्चरल प्लानर: इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से वास्तुविद/नगर तथा ग्राम नियोजन स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर: इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
  • प्रोग्रामर ग्रेड-2: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

uppsc

कितनी मिलेगी सैलरी

असिस्टेंट आर्किटेक्चरल प्लानर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 39,100 रुपये, स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रतिमाह और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 34,800 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

कैसे करें इन पदों पर अप्लाई

यूपीपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट क होमपेज पर 'Apply', 'Authenticate with O.T.R सेक्शन पर क्लिक करके ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
  • अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- AFCAT Notification 2027: एफकैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर से स्टार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।