विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई नहीं मिलेगा दोबारा मौका

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 11:45 AM (IST)

यूपी टीजीटी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। इस भर्ती के जरिये कुल 17,735 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

UP TGT Recruitment 2026 जल्द करें अप्लाई।

UP TGT Recruitment 2026 जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. आवेदन करने का आज आखिरी मौका।

  2. कुल 17,735 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीजीटी भर्ती में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक टीजीटी भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है। उन्हें सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इस भर्ती अभियान के जरिये टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

इस दिन होगी परीक्षा

यूपी टीजीटी परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 90 प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक सही सवाल के लिए 3 अंक और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

टीजीटी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

इतने पदों पर होगा चयन

इस भर्ती के जरिये कुल 17,735 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें 16193 पद बालक विद्यालय और 1542 पद बालिका विद्यालय के लिए आरक्षित किए गए हैं।

UPESSC TGT Recruitment 2026 Notification 

UPESSC TGT Recruitment 2026 Application Form  

आयु-सीमा

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 जुलाई, 2026 के आधार पर 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

इन स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई

टीजीटी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. टीजीटी के पदों पर अप्लाोई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विजिट करें। 
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Advertisment सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPESSC TGT Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब फॉर्म भरने के लिए मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. इसके बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी के पर्यटन विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, बगैर परीक्षा दिए होगा चयन; जानें अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।