UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, सरकारी टीचर बनने के लिए जल्द करें अप्लाई
यूपी टीजीटी भर्ती के लिए 28 नवंबर तक फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। 30 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका है। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को होगी।

यूपी टीजीटी भर्ती 2026
HighLights
यूपी टीजीटी भर्ती के लिए 28 नवंबर तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट।
23 और 24 दिसंबर को होगी परीक्षा।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर ट्रेंड ट्रेजुएट टीचर यानी कि TGT के 17735 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर निर्धारित थी जिसे अब 28 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनसे आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो गई है तो वे 30 नवंबर तक उसमें करेक्शन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- यूपी टीजीटी भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "TGT आवेदन फॉर्म" पर क्लिक करें।
- नए पेज पर New Candidate में क्रिएट योर आईडी पर जाकर पंजीकरण कर लें।
- Sign In के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करने के बाद कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPESSC UP TGT Vacnacy Application Form 2026
UP TGT Teacher Bharti Notification 2026
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये फीस जमा करना होगी। इसके अलावा एससी/ एसटी को 500 रुपये और पीएच वर्ग को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है।
इस डेट में होगा एग्जाम
इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। एग्जाम 23 और 24 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। ऐसे में उम्मीदवार एग्जाम में सफल होने के लिए अपनी तैयारियों को तेज रखें।