UP Teacher Vacancy 2026: कल है यूपी PRT के 12405 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, बिना देरी के तुरंत भर लें ऑनलाइन फॉर्म
यूपी पीआरटी भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में किसी कारणवश अभी तक ...और पढ़ें

UPESSC PRT Vacancy 2026
HighLights
यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए कल तक आवेदन का मौका।
कल के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्राइमरी टीचर (PRT) के 12405 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
फॉर्म भरने से पहले योग्यता करें चेक
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड/ बीटीसी/ बीएलएड आदि पास किया हो और साथ ही यूपी टीईटी या सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया हो। शहरी क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। इसके अलावा एफिलिएटेड प्राइमरी स्कूल/ एडेड स्कूल के लिए अधिकतम उम्र 62 साल निर्धारित है।
आवेदन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन का तरीका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर सहायक अध्यापक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- होम पेज पर सहायक अध्यापक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके इसे जेनरेट कर लें।
- इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 12405 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी क्षेत्र के लिए कुल 11508 पद और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के लिए कुल 897 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
