विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Teacher Bharti 2026: यूपी टीजीटी के 17735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कैसे भरें फॉर्म? जान लें आवेदन का तरीका

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 02:34 PM (IST)

यूपी टीजीटी के 17735 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

UP Teacher TGT Vacancy 2026

UP Teacher TGT Vacancy 2026

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश टीचर भर्ती के लिए यहां से करें अप्लाई।

  2. 23 नवंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से टीचर्स के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। आयोग द्वारा ट्रेंड ट्रेजुएट टीचर यानी कि TGT के 17735 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती के लिए पात्रता कर लें चेक

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से 50% अंकों के साथ संबंधित विषयों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण किया हो या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने BEd उत्तीर्ण किया हो और अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6–8) के लिए UPTET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 साल से कम और अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

जानें किस विषय के लिए कितने पद हैं खाली

आपको बता दें कि भर्ती के माध्यम से अलग-अलग विषयों एवं कैटेगरी के तहत अलग-अलग पद निर्धारित हैं। 17735 रिक्त पदों का सब्जेक्ट एवं कैटेगरी वाइज विवरण निम्नलिखित है-

विषय जनरल/Gen एससी/SC एसटी/ST ओबीसी/OBC ईडब्ल्यूएस/EWS कुल पद
हिंदी 1076 572 4 624 515 2791
अंग्रेजी 963 544 1 624 385 2517
गणित 960 419 1 612 357 2349
वाणिज्य 40 32 0 32 30 134
संगीत गायन 35 15 0 20 17 87
संस्कृत 540 231 0 265 253 1289
उर्दू 34 11 0 45 13 103
गृह विज्ञान 269 184 1 217 127 798
शारीरिक शिक्षा 344 154 0 223 128 849
सामाजिक विज्ञान 826 599 4 680 373 2482
चित्रकला 257 198 1 206 113 775
कृषि 73 70 0 61 44 248
सिलाई 5 9 0 6 1 21
रंजन कला 33 21 0 16 9 79
विज्ञान 989 489 1 628 386 2493
जीव विज्ञान 239 135 0 165 121 660
संगीत वादन 21 15 0 14 15 65
कुल योग 6704 3698 13 4438 2882 17735

स्वयं कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे आवेदन के लिए पात्र हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

  • यूपी टीजीटी भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "TGT आवेदन फॉर्म" पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर New Candidate में क्रिएट योर आईडी पर जाकर पंजीकरण कर लें।
  • Sign In के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करने के बाद कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPESSC UP TGT Vacnacy Application Form 2026
UP TGT Teacher Bharti Notification 2026

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये फीस जमा करना होगी। इसके अलावा एससी/ एसटी को 500 रुपये और पीएच वर्ग को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है।

तैयारियां भी कर दें तेज, इस डेट में होगा एग्जाम

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। एग्जाम 23 और 24 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। ऐसे में उम्मीदवार एग्जाम में सफल होने के लिए अपनी तैयारियों को तेज रखें।

यह भी पढ़ें- UP Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रधानाचार्य के 1475 पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी