विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Teachar Bharti 2026: यूपी PGT पदों पर तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद विंडो हो जाएगी बंद; देखें पात्रता फीस व अन्य डिटेल

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:47 AM (IST)

यूपी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 अक्टूबर निर्धारित है। इसलिए अभी तक फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द फॉर्म भर लें।

up pgt vacancy 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

up pgt vacancy 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. यूपी पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए जल्द कर लें आवेदन।

  2. 17 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रवक्ता (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। जो उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही फॉर्म भर लें। 17 अक्टूबर 2026 के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने में अगर उम्मीदवारों से कोई गलती हो गई है तो वे निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक उसमें संशोधन भी कर सकते हैं।

पीजीटी पदों पर आवेदन के लिए योग्यता

यूपी पीजीटी शिक्षक पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही बीएड उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा न हो।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये और एससी, एसटी वर्ग को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

  • यूपी पीजीटी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर "PGT आवेदन फॉर्म" पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर पहले क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके इसे जेनरेट कर लें।
  • इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

UP PGT Teacher Application Form 2026

UP PGT Teacher Recruitment 2026 Notification PDF

वैकेंसी डिटेल

UPESSC द्वारा इस भर्ती के जरिये प्रवक्ता (PGT) के 2607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से बालक विद्यालयों के लिए 2329 तथा बालिका विद्यालयों के लिए 2607 पद आरक्षित हैं। सब्जेक्ट वाइज किस विषय के के लिए कितने पद रिक्त हैं उसकी जानकारी निम्नलिखित हैं-

क्र.सं. विषय पदों की संख्या
1. हिन्दी 374
2. अंग्रेजी 285
3. अर्थशास्त्र 202
4. समाजशास्त्र 84
5. भौतिक विज्ञान 132
6. रसायन विज्ञान 185
7. गणित 112
8. वाणिज्य 63
9. इतिहास 112
10. चित्रकला 69
11. मनोविज्ञान 50
12. शिक्षाशास्त्र 40
13. संगीत गायन 6
14. संस्कृत 264
15. उर्दू 13
16. गृह विज्ञान 12
17. भूगोल 248
18. शारीरिक शिक्षा 21
19. सैन्य विज्ञान 12
20. रंजन कला 2
21. जीव विज्ञान 130
22. नागरिकशास्त्र 132
23. तर्कशास्त्र 12
24. संगीत वादन 11
25. कृषि 32
26. शस्य विज्ञान 4
  कुल योग 2607

एग्जाम डेट

इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। UPESSC की ओर इस साझा की गई जानकारी के अनुसार परीक्षा 15 एवं 16 दिसंबर 2026 को करवाई जाएगी। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy 2026: आज है यूपी PRT के 12405 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, बिना देरी के तुरंत भर लें ऑनलाइन फॉर्म