विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:29 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर भर्ती चल ...और पढ़ें

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026

HighLights

  1. यूपी में लखनऊ सहित अन्य जिलों में हो रही भर्ती।

  2. 12th पास महिला उम्मीदवार कर सकती हैं अप्लाई।

  3. बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य की राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन की लास्ट डेट जनपद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है जिसकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है।

जनपद के अनुसार पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
लखनऊ- 72 03 दिसंबर 2026 लखनऊ- 72 03 दिसंबर 2026
पीलीभीत- 153 03 दिसंबर 2026 पीलीभीत- 153 03 दिसंबर 2026
हरदोई- 315  26 नवंबर 2026 संत कबीर नगर- 112 06 दिसंबर 2026
बलिया- 242 26 नवंबर 2026 हरदोई- 333 26 नवंबर 2026
बदायूं- 391 24 नवंबर 2026 - -

आवेदन की स्टेप्स 

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UP Aganwadi Worker Application form

UP Aganwadi Helper (Sahayika) Application form

इस भर्ती में आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।