UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड में एसआई सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
उत्तराखंड पुलिस विभाग में UKSSSC SI Recruitment 2026 सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-1795773423054_m.webp)
UKSSSC SI Recruitment 2026 यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
एसआई सहित कई पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 200 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड पुलिस विभाग में सब-इंसपेक्टर सहित प्लाटून कमांडर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और उप आबकारी निरीक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो उत्तराखंड पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वे Uttarakhand Police Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड UKSSSC Sub Inspector Recruitment के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार 04 जनवरी से लेकर 06 जनवरी के बीच अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं।
भर्ती संबंधित विवरण
इस भर्ती के जरिये कुल 200 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पद सहित भर्ती संख्या की डिटेल नीचे दी गई है।
| पद का नाम | कुल पद |
| उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) | 93 |
| उप-निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष/महिला) | 19 |
| प्लाटून कमाण्डर (पुरुष) पीएसी / आईआरबी | 81 |
| अग्निशमन द्वितीय अधिकारी | 05 |
| उप-आबकारी निरीक्षक | 02 |
कितने मिलेगी सैलरी
चयन होने के बाद उम्मीदवारों को पदानुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। उप-आबकारी निरीक्षक के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह और अन्य सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये सैलरी दी जाएगी।
आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उप-आबकारी निरीक्षक के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
एसआई एवं अन्य पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।