विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:38 PM (IST)

उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1694 रिक्त पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी।

UKSSSC Constable Recruitment 2026

UKSSSC Constable Recruitment 2026

HighLights

  1. कुल 1694 पदों पर होगी भर्ती।

  2. 25 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC की ओर से कॉन्स्टेबल के कुल 1694 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य युवा UK Constable Vacancy 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 दिसंबर और फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर है।

अप्रैल 2027 में होगा एग्जाम

उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 04 अप्रैल, 2027 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। पदानुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 21 व 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी

पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

कॉन्स्टेबल के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित है।

 

यह भी पढ़ें: UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई बाद में नहीं मिलेगा मौका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।