विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में अमीन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भर लें एप्लीकेशन फॉर्म

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 07 Feb 2024 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2024 01:02 PM (IST)

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से अमीन पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के ...और पढ़ें

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अमीन भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई।
UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अमीन भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. यूकेएसएसएससी अमीन भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड सबऑर्डिनट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की ओर से अमीन के 88 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 तय की गयी है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं और पात्रता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

UKSSSC Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड

अमीन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् या उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार ने सर्वेक्षण/ मानचित्रण (सिविल) में दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

UKSSSC Amin Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें

  • यूकेएसएसएससी अमीन भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "पदनाम-अमीन के रिक्त पदों के ऑनलाइन आवेदन(Online Application) हेतु क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको Apply Online लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मांगी सभी सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UKSSSC Amin Recruitment 2024 Application Form- डायरेक्ट लिंक

सामान्य एवं उत्तराखंड के ओबीसी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन आकर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IPRC Apprentice 2024: इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन