विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPRC Apprentice 2024: इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 06 Feb 2024 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2024 06:56 PM (IST)

इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) की ओर से ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं टेक्निकल अप्रेंटिस के कुल 100 रिक्त पदों को भरने के ...और पढ़ें

IPRC Apprentice 2024 में चयन के लिए 10 एवं 11 को आयोजित होगा वॉक इन इंटरव्यू।
IPRC Apprentice 2024 में चयन के लिए 10 एवं 11 को आयोजित होगा वॉक इन इंटरव्यू।

HighLights

  1. इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस पदों पर हो रही भर्ती।
  2. 10 एवं 11 फरवरी 2024 को आयोजित होगा वॉक इन इंटरव्यू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के पास अप्रेंटिसशिप पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) की ओर से ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे निर्धारित तिथि एवं पते पर वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 एवं 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

IPRC Apprentice 2024: कहां होना होगा उपस्थित

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 10 जनवरी 2024 को उपस्थित होना होगा वहीं ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को "इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी), महेंद्रगिरि, तिरुनेलवेली जिला, तमिल, तमिलनाडु" पर उपस्थित होना होगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और टेक्निकल अप्रेंटिस पदों के लिए 2 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा।

IPRC Apprentice 2024 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

IPRC Apprentice Recruitment 2024: कैसे हो सकते हैं शामिल

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iprc.gov.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। इसके बाद उस आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके इंटरव्यू के समय उपलब्ध करवाना होगा। अभ्यर्थी इंटरव्यू के समय सभी ओरिजिनल दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं।

इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 41 पदों, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) के 15 पदों और टेक्निकल अप्रेंटिस के 44 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष के लिए होगी।

यह भी पढ़ें- पशुपालन प्रबंधन संस्थान राजस्थान में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई