विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस राज्य में कॉन्स्टेबल सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर से भरे जा सकेंगे फॉर्म; 12वीं पास कर पाएंगे अप्लाई

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:14 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 11:26 AM (IST)

पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, फायरमैन, फॉरेस्ट गार्ड सहित ग्रुप सी के 1694 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ...और पढ़ें

UKSSSC Constable and Other Post Online Form 2026

UKSSSC Constable and Other Post Online Form 2026

HighLights

  1. उत्तराखंड पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

  2. 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, फायरमैन, फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य ग्रुप सी के पदों पर भर्ती का एलान किया गया है.नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।

12th पास इस भर्ती के लिए कर पाएंगे अप्लाई

यूकेएसएसएससी पुलिस कॉन्स्टेबल एवं अन्य पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र पद के अनुसार 25/30/35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार होगी।
सभी अभ्यर्थी पद के अनुसार पात्रता चेक करने के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें उसके बाद ही आवेदन पत्र भरें।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 17 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 25 नवंबर 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 दिसंबर 2026 
आवेदन में करेक्शन करने की डेट्स  28 से 30 दिसंबर 2026
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि  4 अप्रैल 2026

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल सहित ग्रुप C के कुल 1694 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या

उत्तराखंड कॉन्स्टेबल – जिला पुलिस (पुरुष), उत्तराखंड पुलिस विभाग

464

उत्तराखंड कांस्टेबल – PAC / IRB (पुरुष), उत्तराखंड पुलिस विभाग

264

उत्तराखंड कांस्टेबल – जिला पुलिस (महिला), उत्तराखंड पुलिस विभाग

238

फायरमैन (पुरुष / महिला), उत्तराखंड पुलिस विभाग

201

वन रक्षक, वन विभाग, उत्तराखंड

171

विशेष बाघ रक्षक, वन विभाग, उत्तराखंड

75

जेल वार्डर, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड

117

महिला जेल वार्डर, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड

27

सचिवालय रक्षक, सचिवालय प्रशासन-3, उत्तराखंड

54

आबकारी कांस्टेबल, आबकारी विभाग, उत्तराखंड

45

परिवहन कांस्टेबल, परिवहन विभाग, उत्तराखंड

18

Notification Link

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी। अनाथ अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।