विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; रजिस्ट्रेशन के लिए यहां देखें डिटेल

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:07 PM (IST)

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC Lower PCS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UKPSC Lower PCS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. उत्तराखंड लोअर पीसीएस के लिए आवेदन शुरू।

  2. कुल 54 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा (UKPSC) ने लोअर पीसीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन को शुरू कर दिया है। इस भर्ती के जरिये नायब तहसीलदार, सप्लाई इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 26 नवंबर निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार 03 दिसंबर तक अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

UKPSC Lower PCS Recruitment 2026 Notification

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in या psc.uk.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Apply Now बटन पर क्लिक करने के बाद Registration पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद पासवर्ड बनाकर सबमिट पर क्लिक करें।
  4. अब Click here to login पर क्लिक करने के बाद शैक्षणिक जानकारी को दर्ज करें।
  5. इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  6. फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

 

यह भी पढ़ें: यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए 1784 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, PET पास उम्मीदवारों के लिए मौका

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।