विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC Recruitment 2026: यूजीसी में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, 20 नवंबर है लास्ट डेट; पात्रता-चयन सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 06:42 PM (IST)

यूजीसी की ओर से सीनियर एवं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सिस्टम ऑफिसर और डोमेन प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली गई है। ...और पढ़ें

UGC Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

UGC Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. यूजीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।

  2. चयनित होने वाले युवाओं को 70 हजार तक मिलेगी सैलरी।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से विभिन्न पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नौकरी निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। वैकेंसी के लिए आवेदन 31 अक्टूबर से स्टार्ट हो चुके हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे।
अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल recruitment.ugc.ac.in जाकर भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू/ स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार 30 हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। नियुक्ति की अवधि 1 साल के लिए है।

पद का नाम पदों की संख्या सैलरी/ प्रति महीना
डोमेन प्रोफेशनल 03 60000-70000
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर 01 50000-70000
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 01 30000-70000
सिस्टम ऑफिसर (नेटवर्किंग) 01 30000-70000
कुल 06  

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार हिंदी में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ 60 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ पीएचडी/ बी.ई/बीटेक/ सीएस में एमएससी/ सीई/ आईटी/ एमसीए की डिग्री/ एलएएन, डब्ल्यूएएन, सिक्योरिटी/ फायरवॉल/ टीसीपी/ आईपी/ कैबल्स/ हार्डवेयर, मेंटेनेंस/ हिंदी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेशन/ कार्य करने का अनुभव/ टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। पदानुसार विवरण के लिए एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए पोर्टल recruitment.ugc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • Don't have an account? Register here पर क्लिक करें और पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद लॉगइन के माध्यम से फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

UGC Recruitment 2026: नोटिफिकेशन एवं एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

यह भी पढ़ें- इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए निकली भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई; स्टेट वाइज जानें कहां कितने पद रिक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।