विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए निकली भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई; स्टेट वाइज जानें कहां कितने पद रिक्त

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 12:13 PM (IST)

इंडियन बैंक में 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए ग्रेजुएट युवा 5 नवंबर ...और पढ़ें

Indian Bank Apprentice 2026

Indian Bank Apprentice 2026

HighLights

  1. इंडियन बैंक में बंपर पदों पर भर्ती का एलान।

  2. कल से शुरू हो जायेंगे वैकेंसी के लिए आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे ऐसे युवा जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है। इंडियन बैंक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस कल यानी 5 नवंबर से स्टार्ट कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी तय तिथिओ के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद न हुआ हो। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

किस राज्य में कितने पद रिक्त?

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार पदों की संख्या आप नीचे दी जा रही टेबल से देख सकते हैं।

क्र. सं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पदों की संख्या
1
आंध्र प्रदेश
85
2
अरुणाचल प्रदेश
1
3
असम
30
4
बिहार
80
5
चंडीगढ़
2
6
छत्तीसगढ़
10
7
गोवा
2
8
गुजरात
35
9
हरियाणा
32
10
हिमाचल प्रदेश
6
11
जम्मू और कश्मीर
3
12
झारखंड
60
13
कर्नाटक
35
14
केरल
44
15
मध्य प्रदेश
65
16
महाराष्ट्र
70
17
मणिपुर
2
18
मेघालय
1
19
नागालैंड
2
20
दिल्ली
32
21
ओडिशा
42
22
पुडुचेरी
9
23
पंजाब
45
24
राजस्थान
40
25
तमिलनाडु
270
26
तेलंगाना
46
27
त्रिपुरा
1
28
उत्तर प्रदेश
285
29
उत्तराखंड
20
30
पश्चिम बंगाल
145
कुल  
1500

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा। इसमें सफल होने पर अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में भाग लेना होगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस भर्ती में मेट्रो सिटी/ शहरी ब्रांचेज में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये वहीं ग्रामीण/ सेमी अर्बन ब्रांचेज में नियुक्त होने पर 12,300 रुपये मंथली स्टाइपेंड दिया जायेगा।

indian bank bharti 2026

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पोर्टल nats.education.gov.in पर खुद को रजिस्टर्ड करना अनिवार्य है। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म जमा करने के साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 7500 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग से आने वाले के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।

Indian Bank Recruitment Notification 2026

यह भी पढ़ें- RRB Group D New Vacancy 2026: बड़ी खबर! रेलवे ग्रुप-D नोटिफिकेशन इस डेट में होगा जारी, 30000 पदों पर निकलेगी भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।