विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Group D New Vacancy 2026: बड़ी खबर! रेलवे ग्रुप-D नोटिफिकेशन इस डेट में होगा जारी, 30000 पदों पर निकलेगी भर्ती

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 04:21 PM (IST)

रेलवे की ओर से छठ पर्व के आस-पास ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D Bharti 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी ...और पढ़ें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026

HighLights

  1. रेलवे में ग्रुप डी के 30 हजार पदों पर होगी भर्ती।

  2. नोटिफिकेशन छठ पर्व तक आने की संभावना।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। त्योहार के सीजन में युवाओं को रेलवे विभाग की ओर से बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छठ के पर्व तक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस बार भर्ती कुल 30000 पदों के लिए निकाले जाने की उम्मीद है।

कब लिए जायेंगे आवेदन

डीआरएम दानापुर की ओर से X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक भारतीय रेलवे में ग्रुप-D के 30,000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। भर्ती के लिए अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होगा। डिटेल्ड अधिसूचना दिसंबर में जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।

ग्रुप डी पदों पर 10वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

आरआरबी ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

सिलेक्शन प्रॉसेस

आरआरबी ग्रुप डी पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दूरी दौड़ के रूप में 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। रनिंग में महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। शारीरिक दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक चांस दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Railway New Vacancy 2026: रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, 5 नवंबर से शुरू हो जायेंगे आवेदन; पात्रता करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।