विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Stenographer Vacancy 2026: स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और अप्लाई करने का प्रोसेस

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:31 PM (GMT+05:30)

एसएससी की ओर से SSC Grade C Stenographer LDCE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार 08 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

SSC Grade C Stenographer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

 SSC Grade C Stenographer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. स्टोनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट।

  2. कुल 320 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेनोग्राफर के पदों पर सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड SSC ने SSC Grade C Stenographer Vacancy 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टेनोग्राफर के कुल 320 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 08 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।

कैसे होगा चयन

स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित होगी। सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 सवाल और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

SSC Grade C Stenographer LDCE Notification 2026

कैसे करें स्टेनोग्राोफर ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन

स्टेनोग्राफर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से ग्रुप-सी के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  3. इसके बाद SSC Grade C Stenographer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 


यह भी पढ़ें: SSC CHSL 2026: एसएससी सीएचएसएल टीयर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।