SSC CHSL 2026: एसएससी सीएचएसएल टीयर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड
एसएससी की ओर से SSC CHSL 2026 Final Answer Key का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Final Answer Key 2026: यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
सीएचएसएल टीयर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड SSC की ओर से टीयर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए उपलब्ध है। जो अभ्यर्थी टीयर-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे और फाइनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर SSC CHSL Final Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की और मार्क्स देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
इस डेट तक डाउनलोड करने का मौका
एसएससी की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार फाइनल आंसर-की और मार्क्स 16 दिसंबर, 2026 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Final Answer Key 2026
SSC CHSL Final Answer Key/Marks 2026 Notice
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
सीएचएसएल टीयर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आंसर-की और मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में भविष्य के लि इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।