UPSC IAS Interview Schedule 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस आईएएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 7 दिसंबर से शुरू होगा पर्सनैलिटी टेस्ट
यूपीएससी की ओर से UPSC CSE Interview Schedule 2026 घोषित कर दिया गया है। इंटरव्यू 07 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

UPSC CSE Interview Schedule 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
यूपीएससी ने जारी किया इंटरव्यू शेड्यूल।
07 दिसंबर से शुरू होगा इंटरव्यू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल हुए कुल 2526 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें, यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का परिणाम 05 नवंबर, 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने दस्तावेजों को तैयार रखें।
यूपीएससी आईएएस इंटरव्यू शेड्यूल
यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस इंटरव्यू का आयोजन 07 दिसंबर, 2026 से लेकर 12 फरवरी, 2027 के बीच आयोजित कराया जाएगा। यूपीएससी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
कब जारी होगी e-Summon Letter
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ई-समन लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य है। यूपीएससी की ओर से ई-समन लेटर अलग-अलग फेज में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कुछ ही दिन में ई-समन लेटर देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे।