CISF Constable Exam City Slip 2026: कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड, परीक्षा 2 दिसंबर को
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से CISF Constable City Slip 2026 जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर को किया जाएगा।

CISF Constable Tradesmen Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी खबर।
HighLights
कॉन्स्टेबल परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
02 दिसंबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन, कॉन्स्टेबल फायर और कॉन्स्टेबल ड्राइवर की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। दरअसल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने CISF Constable Tradesmen Exam City Slip 2026 का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार एग्जाम से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानना चाहते हैं। वे CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
कॉन्स्टेबल परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Current Openings सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CISF Constable Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
3 शिफ्ट में होगा एग्जाम
कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन, कॉन्स्टेबल फायर और कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। कॉन्स्टेबल फायर की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक, कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन की परीक्षा दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक और कॉन्स्टेबल ड्राइवर की परीक्षा शाम 5 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से 1 घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: CISF Constable Exam Date 2026: सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद