विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF Constable Exam Date 2026: सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:03 PM (IST)

सीआईएसएफ की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन, कॉन्स्टेबल फायर और कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा ...और पढ़ें

CISF Constable Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

CISF Constable Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथि जारी।

  2. दिसंबर माह में आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेसन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन, कॉन्स्टेबल फायर और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

सीआईएसएफ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल ट्रेडममैन, कॉन्स्टेबल फायर और कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 02 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में संचालित की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन के कुल 1161 पद, कॉन्स्टेबल फायर के कुल 1130 पद और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के कुल 1124 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

सीआईएसएफ की ओर से कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियस वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद CISF Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।


यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग में युवाओं के लिए इंटर्नशिप का मौका, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड, पात्रता डिटेल यहां करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।