विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग में युवाओं के लिए इंटर्नशिप का मौका, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड, पात्रता डिटेल यहां करें चेक

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 01:03 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में युवाओं के लिए इंटर्नशिप की शुरुआत की गई है। इंटर्नशिप की अवधि 6 माह निर्धारित है।

UPSDMA Internship Program 2026: स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं के लिए मौका।

UPSDMA Internship Program 2026: स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं के लिए मौका।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश इंटर्नशिप के लिए करें अप्लाई।

  2. हर महीने 10 रुपये के स्टाइपेंड की सुविधा।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/राहत आयुक्त कार्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं के लिए इंटर्नशिप के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो युवा उत्तर प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं और सरकारी कामकाज को समझना चाहते हैं। उन युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस इंटर्नशिप से जुड़कर युवाओं को व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

इस इंटर्नशिप के लिए युवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। इंटर्नशिप के लिए NAAC से A++ और A+ ग्रेड विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/संस्थानों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इंटर्नशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह माह स्टाइपेंड की भी सुविधा दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 6 माह तक 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

UPSDMA Internship Application Form 2026

UPSDMA INTERNSHIP PROGRAM GUIDELINES

UPSDMA Internship Notification 2026 

कैसे करें इंटर्नशिप के लिए अप्लाई

उम्मीदवार इंटर्नशिप के लिए दिए गए ईमेल hr.upsdma@gmail.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 13 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। 

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 50 अंकों के लिए आयोजित होगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों से विषय से संबंधित 20 अंकों के सवाल, आपदा प्रबंधन विषय से 10 अंकों के सवाल, पिछले कार्य एवं डिसर्टेशन से 10 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, 10 अंक उम्मीदवारों की उपस्थिति के आधार पर दिए जाएंगे। 

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- RRB Group D CBT-I Result 2026: रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 16 नवंबर को डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।