विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Group D CBT-I Result 2026: रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 16 नवंबर को डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 09:55 AM (IST)

आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार 16 नवंबर, 2026 को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D CBT-I Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RRB Group D CBT-I Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. 16 नवंबर को जारी होगा स्कोरकार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे ग्रुप-डी की सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Group D CBT-I Result 2026 का एलान कर दिया गया है। ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट

रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RRB Group D CBT-I Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 03 से 25 अगस्त, 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा के पश्चात 07 सितंबर, 2026 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

16 नवंबर को जारी होगा स्कोरकार्ड

अभ्यर्थी परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी 16 नवंबर, 2026 को देख सकेंगे। आरआरबी की ओर से 16 नवंबर, 2026 को स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें। 

 

यह भी पढ़ें- RRB ALP Answer Key 2026: आरआरबी एएलपी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 19 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।