RRB ALP Answer Key 2026: आज शाम 7 बजे जारी होगी एएलपी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, 19 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
आरआरबी की ओर से आज 12 नवंबर को RRB ALP Answer Key 2026 जारी की जाएगी। उम्मीदवार 19 नवंबर, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
-1794475288637_m.webp)
RRB ALP provision Answer Key 2026: आज जारी होगी आंसर-की।
HighLights
आज जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की।
कुल 14,627 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट ALP परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 12 नवंबर, 2026 शाम 7 बजे जारी की जा सकती है। जो उम्मीदवार 03 से 05 नवंबर, 2026 के बीच इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज शाम 7 बजे आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की
असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की कुछ ही देर में जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद RRB ALP CEN 01/2026 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे पोर्टल की मदद से अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 नवंबर, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए आपत्ति शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आपत्ति शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई की मदद से आपत्ति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
पदों में हुई वृद्धि
आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 3500 पदों पर वृद्धि की गई है। पहले एएलपी के 11,127 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। लेकिन अब पदों की संख्या बढ़ाकर 14,627 कर दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।