विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC ESE 2027 Exam Date: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:02 PM (IST)

यूपीएससी की ओर से UPSC ESE 2027 Exam Date जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जनवरी माह में किया जाएगा।

UPSC ESE 2027 Exam Date: यहां देखें कब होगी प्रारंभिक परीक्षा।

UPSC ESE 2027 Exam Date: यहां देखें कब होगी प्रारंभिक परीक्षा।

HighLights

  1. यूपीएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।

  2. जनवरी माह में शुरू होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने UPSC Engineering Services Pre Exam 2027 के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और विषय से संबंधित परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा कुल 500 अंको के लिए आयोजित कराई जाएगी। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 जून, 2027 को किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों की पेपर 300-300 अंकों के लिए आयोजित कराए जाएंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपीएससी सर्विस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद UPSC Engineering Services Pre Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: AFCAT 01/2027: एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।