AFCAT 01/2027: एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट
भारतीय वायु सेना की ओर से AFCAT Recruitment 2027 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 11 दिसंबर तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AFCAT 2027 Registration: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एफकैट परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू।
कुल 379 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। भारतीय वायु सेना की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट AFCAT 01/2027 Registration आज यानी 12 नवंबर से शुरू हो गए हैं।
जो अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वे आधिकारिक पोर्टल के जरिये AFCAT 2027 Application Form भर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं
कितनी होनी चाहिए उम्र
फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी, 2004 से लेकर 01 जनवरी, 2008 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच निर्धारित है। इसके साथ ही ग्राउंड ड्यूटी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 02 जनवरी, 2002 से लेकर 01 जनवरी, 2008 के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच के पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से गणित और फिजिक्स विषय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पूरा किया होना चाहिए या इसके समकक्ष बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
कैसे करें AFCAT 01/2027 Registration
एफकैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।