विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSF Tradesman Admit Card 2026 Date: कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, एग्जाम 2 दिसंबर को

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:22 AM (IST)

बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने ...और पढ़ें

BSF Tradesman Admit Card 2026 Date: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

BSF Tradesman Admit Card 2026 Date: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

  2. कुल 3588 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि की घोषणा कर दी गई है। बता दें, लिखित परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिन पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बीएसएफ की ओर जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 17 नवंबर, 2026 को की जाएगी। उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 3588 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पुरुष के लिए कुल 3406 पद और कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन महिला के लिए कुल 182 पद आरक्षित किए गए हैं।

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद BSF Constable Tradesman Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन की परीक्षा तीन शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक और तीसरी शिफ्ट दोपहर 5 बजे से लेकर 7 बजे तक संचालित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- RRB ALP Vacancy 2026: आरआरबी एएलपी के 3500 पदों पर बढ़ोतरी, यहां देखें जोनवाइज वैकेंसी डिटेल

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।