विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Vacancy 2026: आरआरबी एएलपी के 3500 पदों पर बढ़ोतरी, यहां देखें जोनवाइज वैकेंसी डिटेल

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:21 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 10:54 AM (IST)

आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 3500 पदों पर बढ़ोतरी की है। अब एएलपी के कुल 14,627 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB ALP Vacancy 2026: एएलपी के पदों पर हुई वृद्धि।

RRB ALP Vacancy 2026: एएलपी के पदों पर हुई वृद्धि।

HighLights

  1. कुल 3500 पदों का हुआ इजाफा।

  2. अब 14,627 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ती की जाएगी।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर वृद्धि की है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 3500 पदों पर बढ़ोतरी की है। बता दें, पहले ALP के कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। लेकिन अब एएलपी के कुल 14,627 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

यहां देखें जोनवाइज पदों की डिटेल

आरआरबी ने एएलपी के 3500 पदों पर बढ़ोतरी की है। उम्मीदवार जोनवाइज वैकेंसी डिटेल नीचे देख सकते हैं। 

जोन का नाम कुल पदों की संख्या
अहमदाबाद  517
अजमेर  118
प्रयागराज  153
बेंगलुरु  200
भोपाल  60
भुवनेश्वर  1251
बिलासपुर  400
चंडीगढ़  187
चेन्नई  186
गोरखपुर  105
गुवाहाटी  676
जम्मू-श्रीनगर  400
कोलकाता  704
मालदा  443
मुंबई  137
मुजफ्फरपुर  342
पटना  153
रांची 1151
सिकंदराबाद  1215
सिलीगुड़ी  600
तिरुवनंतपुरम  64

rrb new

 

कब हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से एएलपी परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 03 और 05 नवंबर, 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बेसब्री से प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार है। बता दें, आरआरबी की ओर से जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नई अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

यहां देखें कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एएलपी के अब 14,627 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 6032 पद, एससी कैटेगरी के लिए कुल 2309 पद, एसटी कैटेगरी के लिए कुल 1259 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए कुल 3662 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कुल 1365 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: PNB LBO Result 2026: लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस





देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।