PNB LBO Result 2026: लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
पीएनबी की ओर से PNB LBO Result 2026 का एलान कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 545 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

PNB LBO Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की लोकल बैंक ऑफिसर की परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल पीएनबी की ओर से PNB LBO Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर PNB LBO Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुए थी परीक्षा
पीएनबी की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 06 सितंबर, 2026 को किया गया था। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 545 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा यानी भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) और इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 62,480 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चरण की परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें- UIICL AO Phase-I Result 2026: एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड